क्या है कोरोना वायरस इसके बचाव के उपाय
![]() |
| कोरोना वायरस |
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है. इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है. इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था. डब्लूएचओ के मुताबिक, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं. अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है.
एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस एक ऐसे वायरस के परिवार से आता है जो मनुष्यों, मवेशियों, सूअरों, मुर्गियों, कुत्तों, बिल्लियों और जंगली जानवरों को को संक्रमित करता है।
![]() |
| Add caption |
*कोरोना वायरस की शुरुआत
इसकी शुरुआत चाइना के हुवेई प्रांत के वुहान शहर के एक सी-फूड बाज़ार से ही हुई मानी जा रही है।कोरोना वायरस विषाणुओं के परिवार का है और इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।
यह वायरस ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी प्रवेश कर रहा है।
डब्ल्यूएचओ ने इस बात का अंदेशा भी जताया है कि यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?
> इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं.
> यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है.
> यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में पकड़ में आया था.
> इसके दूसरे देशों में पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है।
क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
* स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. जो निम्न है* हाथों को साबुन से धोना चाहिए. अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है
* खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें.
* जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें.
* अंडे और मांस के सेवन से बचें.
*जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें.
*इसका इलाज
Corona Virus Symptoms वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज़ी फैलने वाला घातक वायरस कहीं ज़्यादा संक्रामक है। इसकी चपेट में आ चुका व्यक्ति इसे सिर्फ खांसी या एक छींक से फैला सकता है।अभी कोई वैक्सीन या दवा नहीं है बस अपनी सेफ्टी रखे।


No comments:
Post a Comment
if you have any doubts, Please let me know